पौड़ी। अपर निदेशालय माध्यमिक शिक्षा के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन शहीदों को समर्पित किया है। निदेशालय के 22 अधिकारी-कर्मचारियों ने 31492 रुपये की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की। अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सैनिक देश की आन, बान व शान होता है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को अपर निदेशालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन समर्पित किया गया है।