श्रीनगर। स्टॉप टीयर्स संस्था व विभिन्न छात्र संगठनों ने व्यापार सभा को ज्ञापन सौंप चायनीज सामान का बहिष्कार किए जाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि चायना पाकिस्तान का सहयोगी है।
बृहस्पतिवार को स्टॉप टीयर्स संस्था ने चायनीज सामान का बहिष्कार किए जाने की मांग लिए व्यापार सभा अध्यक्ष बासुदेव कंडारी को ज्ञापन सौंपा। संस्था के संस्थापक प्रमोद बमाराड़ा ने कहा कि चायनीज सामान का भारत सबसे बड़ा बाजार है। इसलिए जरूरी है कि हम इसका बहिष्कार करे। छात्रों ने कहा कि चायनीज सामान का बहिष्कार शहीद जवानों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जय हो छात्र संगठन के आयुष मिंया, अभाविप के रॉबिन बिष्ट, एनएसयूआई के अंकित त्यागी, उत्तम सिंह राणा, अनुराग चमोली व करण बिष्ट आदि शामिल थे।