पौड़ी। प्रसिद्ध चित्रकार बी मोहन नेगी की जयंती 25 अगस्त को कला दिवस के रूप में मनाई जाएगी। स्वैच्छिक शिक्षक समूह और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की बैठक में निर्णय लिया गया कि इस दिन जिला पंचायत सभागार में कविता पोस्टर एवं कला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
शिक्षक समूह के संयोजक गणेश बलूनी ने कहा कि प्रदर्शनी में बी मोहन नेगी के अलावा चित्रकार जयकृष्ण पैन्यूली व आशीष नेगी के कविता पोस्टरों एवं कलाकृतियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में विनय शाह, राजू नेगी, सुभाष रावत, प्रवीन, विमल नेगी, आशीष मोहन नेगी, मल्लिकार्जुन, कनकलता, स्वीटी शर्मा आदि मौजूद रहे।