फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया पौड़ी बस अड्डे का शिलान्यास-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने एक करोड़ 57 लाख की लागत से बनने वाले पौड़ी बस अड्डे का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि बस अड्डे का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिली है। विधानसभा क्षेत्र में कई सड़कों का निर्माण किया गया है। बस अड्डे के निर्माण से बाजार में लंबे समय से बनी पार्किंग की समस्या दूर होगी। विधायक ने इसके बाद प्रेमनगर गडोली खण्डाह मोटर मार्ग का डामरीकरण, बगोलीधार में बगोलीधार से दोंदल हल्का वाहन मार्ग का मोटर मार्ग में परिवर्तन एवं डामरीकरण का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, विधायक प्रतिनिधि जगत किशोर बड़थ्वाल, सुषमा रावत, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ओम प्रकाश, अधिशासी अभियंता अनुपम सक्सेना, सहायक अभियंता एमएस नेगी, कनिष्ठ अभियंता जेएस रावत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें