पौड़ी। जिला पंचायत सदस्य डोभ-श्रीकोट से कुसुम नेगी 37 मतों से निर्वाचित घोषित हुई हैं। उनकी जीत पर समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। 19 जून को संपन्न जिला पंचायत सदस्य उपचुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को ब्लाक सभागार में संपन्न हुई। रिटर्निंग आफिसर वेद प्रकाश ने बताया कि चुनाव में कुसुम नेगी ने 37 मतों से जीत हासिल की। कुसुम नेगी को 911 और उनकी प्रतिद्वंद्वी राखी देवी को 874 मत मिले। रिटर्निंग आफिसर वेदप्रकाश व सहायक रिटर्निंग आफिसर एसके त्रिपाठी ने निर्वाचित प्रत्याशी को प्रमाणपत्र प्रदान कर बधाई दी। ब्यूरो