फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलीसैण में डा. धन सिंह ने किया शौर्य द्वार का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थलीसैंण। प्रदेश के दुग्ध विकास, सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने ब्लाक मुख्यालय थलीसैंण में शौर्य दीवार का लोकार्पण किया। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन ने सैनिक विश्राम गृह सैनिक कल्याण विभाग को न सौंपने पर रोष जताया। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर मंत्री का घेराव किया।
विज्ञापन

डॉ. धनसिंह रावत शनिवार सुबह ब्लॉक मुख्यालय थलीसैंण पहुंच कर शौर्य दीवार का लोकार्पण किया। यहां महाविद्यालय के छात्रों ने मंत्री को कॉलेज की समस्याओं के बारे में बताया। राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण के छात्रों ने मंत्री को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा। मांग की कि कॉलेज का भवन निर्माण शीघ्र किया जाए, कॉलेज में पुस्तकालय, शौचालय और अन्य सुविधाएं बहाल की जाए। उन्होंने बताया कि इसके लिए 70 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है, अब कार्य आरंभ होना ही बाकी है। कार्यक्रम में डॉ. डीसी पांडे, एसडीएम मायाराम जोशी, मातवर सिंह रावत, उमेश ढौडियाल आदि मौजूद रहे। महाविद्यालय से निबटने के बाद पूर्व सैनिक संगठन थलीसैंण ने मंत्री के काफिले को रोक दिया। पूर्व सैनिकों ने रोष जताया कि सैनिक कल्याण विश्राम गृह को बने हुए दो साल हो गए हैं मगर अभी तक उसे सैनिक कल्याण के सुपुर्द नहीं किया गया। मांग की कि इसे शीघ्र सैनिक कल्याण विभाग को सौंपा जाए। मंत्री ने भरोसा दिया कि विश्राम गृह जल्द सौंपा जाएगा। इसके बाद जखोल के ग्रामीणों ने मंत्री का घेराव कर जखोल मोटर मार्ग का निर्माण शुरू न किए जाने पर रोष जाहिर किया। मंत्री डॉ. धन सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण में वन अधिनियम आडे आ रहा है इसे लेकर जल्द ही देहरादून में बैठक आयोजित कर मामला निस्तारित कर दिया जाएगा। इसके बाद राज्य मंत्री ने 70 किसानों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के चेक वितरित किए। थलीसैण के बाद मंत्री बूंगीधार के लिए रवाना हो गए। इस दौरान गोपेंद्र वर्मा, बीके फरतियाल, चंद्र मोहन गुसांई, ललित कुमार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें