फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सम्मेलन में शामिल हुए 130 प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। नेहरू युवा केंद्र की ओर से बीआर माडर्न स्कूल में जिला युवा सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मुकेश कोली ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए युवा संगठित होकर प्रयास करें। प्रधानमंत्री के फ्लैगशिप कार्यक्रम के जरिए युवा स्वरोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता प्रो. श्याम धर तिवारी ने कहा कि युवा समाज की अनमोल धरोवर हैं, इस बात की उन्हें समझ होनी जरूरी है। सम्मेलन में पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, पाबौ व खिर्सू के युवा मंडलों के साथ नगर के प्रमुख संगठन परम एवं नवांकुर ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। युवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को क्षेत्रीय विधायक द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रंगकर्मी जगत किशोर बड़थ्वाल, लेखक गणेश खुगशाल, बीरेंद्र खंकरियाल, पीएस पंवार, दामोदर प्रसाद ममगाईं, युवा समन्वयक डॉ. योगेश धस्माना, योगंबर पोली एवं अंजना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें