फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी व कोटद्वार में 15 अफसरों व कर्मचारियों के जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने जल निगम पौड़ी व जल संस्थान कोटद्वार के 15 अफसरों व कर्मचारियों का स्पष्टीकरण तलब किया है। जिलाधिकारी कहा कि कार्मिकों व उनके मातहतों का देर से आना और जल्दी जाना कतई भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने सोमवार को जल निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिशासी अभियंता बाबूराम, सहायक अभियंता सरिता, अवर अभियंता एसएन त्रिपाठी व अवर अभियंता शत्रुघ्न सिंह अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा विभाग में बायो मीट्रिक मशीन भी खराब पाई गई। डीएम ने चारों अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगें हैं। इसके अलावा अधिशासी अभियंता जल संस्थान कोटद्वार में अपर सहायक अभियंता बीएम रावत, सहायक अभियंता वीआर चौधरी, सहायक अभियंता एसके राय, अपर सहायक अभियंता पीसी नैनवाल, अपर सहायक अभियंता देवकी नंदन आर्य, कनिष्ठ अभियंता रतन रावत, अवर अभियंता जीसी ध्यानी, अवर अभियंता पीएस गुसांई, लेखाकार चंद्र मोहन सिंह रावत, कनिष्ठ सहायक आशीष गौड व कनिष्ठ सहायक नरेंद्र नौड़ियाल अनुपस्थित पाए गए। जल संस्थान कोटद्वार में बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों की गैर हाजिरी पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि जिले के कार्यालय में अब लगातार औचक निरीक्षण किए जाएंगे। कहा कि विभाग बायो मीट्रिक मशीन का उपयोग करें अन्यथा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें