फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं विवाद में एएमए के खिलाफ भी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला पंचायत कार्यालय में हुए हंगामे में दूसरे पक्ष ने अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी है। हालांकि पुलिस ने एएमए के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया है, बल्कि मामले की विभागीय जांच के लिए जिलाधिकारी से अनुरोध किया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय में एएमए बीडी पांडेय और जिला पंचायत सदस्य के पति हेमंत मोहन बिष्ट के बीच विवाद हो गया था। बिष्ट पर आरोप है कि उन्होंने कार्यालय में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए कुर्सी मेज पलटी और पांडेय व अन्य कर्मियों के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की कोशिश की। पांडेय की तहरीर पर पौड़ी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को ही हेमंत बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार रात बिष्ट ने भी कोतवाली पहुंचकर पांडे के खिलाफ गाली-गलौच और देख लेने की धमकी देने की लिखित शिकायत दी। वहीं, शनिवार दोपहर जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। पुलिस की सूचना पर छुट्टी के बावजूद जिला पंचायत के जिम्मेवार अधिकारी भी दफ्तर पहुंचे। दफ्तर खुलाने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना के वक्त मौजूद कर्मियों के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर कोतवाली प्रमोद उनियाल ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। साथ ही एएमए के खिलाफ दी गई शिकायत को विभागीय जांच के लिए डीएम को अनुरोध पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें