फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी से भी करेंगे एबीवीपी कार्यकर्ता केरल कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। केरल में हो रही गैर वामपंथियों की हिंसा के विरोध में पौड़ी जिले से भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता केरल कूच करेंगे। जिले से विद्यार्थी परिषद के 20 कार्यकर्ताओं को 11 नवंबर की केरल रैली में शामिल होने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीनगर रोड स्थित एक होटल में केरल चलो पोस्टर के विमोचन के बाद परिषदक्चशस्र4द्यड्डह्यद्गह्म्क्चशस्र4द्यड्डह्यद्गह्म्
के विभाग संयोजक गौरव रावत ने कहा कि केरल की वामपंथी सरकार खूनी हिंसा का खेल खेल रही है। वहां पर लगातार आरएसएस, भाजपा, मजदूर संघ और अन्य गैर वामपंथी विचारधारा को मानने वाले लोगों की नृशंस हत्या की जा रही है। 18 महीने में वहां 18 गैर वामपंथियों की हत्या हो चुकी है। केंद्र के साथ ही राज्य सरकार को हत्याओं पर अंकुश लगाने और हत्यारों को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। परिषद केरल में हो रही हत्या की घटनाओं का पुरजोर विरोध करती है। गौरव ने बताया कि पौड़ी जिले से केरल रैली के लिए कार्यकर्ता सात नवंबर को रवाना होंगे। बैठक में हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के छात्रसंघ महासचिव आशीष रावत, पौड़ी परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रफुल्ल बहुगुणा, उपाध्यक्ष आकाश कुकरेती, छात्रा प्रतिनिधि अर्शी, गार्गी, प्रशांत नौटियाल व मोहित खत्री आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें