फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमकेश्वर में बढ़ा वायरल बुखार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। यमकेश्वर ब्लॉक के भरतपुर और आसपास के अन्य गांवों में वायरल बुखार फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में जाकर लोगों को दवाइयां बांटी हैं। साथ ही ग्रामीणों के खून की जांच भी गई है। विभिन्न क्षेत्रों से मिल रही बुखार की शिकायतों पर सीएमओ डॉ. रमेश राणा ने डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस अधिकारी को अपनी टीम के साथ अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. रमेश राणा को यमकेश्वर ब्लॉक के गांव भरतपुर और आसपास के गांवों में कई लोगों में वायरल बुखार होने की शिकायत मिली थी। बृहस्पतिवार को ही सीएमओ के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम प्रभावित गांवों में गई। डाक्टरों ने क्षेत्र में 48 लोगों का चेकअप कर खून की जांच भी की। जांच में 21 लोगों में वायरल बुखार की पुष्टि हुई है। जिस पर डाक्टरों ने बुखार से पीड़ित ग्रामीणों को दवा भी मुहैया कराई है। शुक्रवार को टीम ने सीएमओ को पूरी रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं, डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस आफिसर डॉ. एचएस मर्तोलिया ने बताया कि वायरल बुखार फैलने की जानकारी तुरंत संबंधित क्षेत्र की आशा को दें। आशाओं के माध्यम से भी स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिल जाएगी और प्रभावित क्षेत्र में डाक्टरों की टीम भेजी जाएगी।

मामूली बुखार पर भी डेंगू की आशंका
जिले में स्वाइन फ्लू के साथ ही डेंगू की भी दहशत होने लगी है। मैदानी क्षेत्रों में सामने आ रहे डेंगू के मामलों से लोग सहमे हुए हैं। लोग मामूली बुखार होने पर भी स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर आशंकित हो रहे हैं। करीब दो हफ्ते पूर्व यमकेश्वर डाडामंडी क्षेत्र की महिला की देहरादून के एक निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मौत के बाद लोगों में दहशत बन गई थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक हफ्ते तक डाडामंडी क्षेत्र में कैंप लगाया। हालांकि वहां किसी अन्य व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें