श्रीनगर। जीआईसी धारीढुंडसिर के एनएसएस के स्वयं सेवक जहां लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे, वहीं वृद्ध एवं दिव्यांगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने में भी मदद करेंगे। इसके लिए एनएसएस के 50 स्वयंसेवियों को क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों की जिम्मेदारी सौंपी है।
तीन पोलिंग बूथों के लिए चार टीमें बनाई गई है, जिसमें मोहित, कविता, सपना, प्रीति, अंकित, प्रकाश, अस्मिता, विनयराज, मनीष, ऋषभ, बबली, ईशा, मनोज व सोनाली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रधानाचार्य केएस रावत व कार्यवाहक कार्यक्रम अधिकारी मेहरबान सिंह पंवार ने बताया कि विद्यालय की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, विकास खंड कोट के देहलचौरी क्षेत्र में स्टाफ टीयर्स सामाजिक संस्था के अध्यक्ष प्रमोद बमराड़ा ने बताया कि अधिक से अधिक लोग मताधिकार का प्रयाग करें इसके भी प्रयास किए जा रहे है।