श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्री-पीएचडी व एमफिल प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी मंगलवार (आज) से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। विवि प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। प्रवेश परीक्षा 10 मार्च को आयोजित होनी है।
गढ़वाल विवि के प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. एसएस रावत ने बताया कि एमफिल व प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा 3393 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इन सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। प्रो. रावत ने बताया कि बिड़ला परिसर में 701, पौड़ी परिसर में 93, टिहरी 149, एसजीआरआर पीजी कालेज में 616, एसजीआरआर विवि में 513, एमकेपी कालेज देहरादून में 711 तथा राजधानी कालेज दिल्ली विवि में 610 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। प्रीपीएचडी प्रवेश परीक्षा 108 सीटों तथा एमफिल प्रवेश परीक्षा 25 सीटों के लिए 10 मार्च को आयोजित होगी। एमफिल प्रवेश परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तथा प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।