श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने बिड़ला परिसर छात्र संघ समारोह को स्थगित कर दिया है। छात्रों ने विवि प्रशासन सेे समारोह स्थगित करनेे की मांग की थी। छात्रों का कहना था कि पूरा देश जवानों के आतंकवादी हमले में शहीद होने से शोक में डूबा है, ऐसे में छात्र संघ समारोह आयोजित उचित नही है।
गढ़वाल विवि का छात्र संघ समारोह 18 फरवरी को नियत किया गया था। जिसे विवि प्रशासन ने अगली तिथि निर्धारित किए जाने तक स्थगित कर दिया है। बिड़ला परिसर के विवि प्रतिनिधि शुभम गोस्वामी ने इस संबध में डीएसडब्ल्यू को ज्ञापन भेजा था। विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा ने बताया कि सभी लोगों ने एक मत में छात्र संघ समारोह स्थगित किए जाने की बात कही है। अब बिड़ला परिसर छात्र संघ समारोह बाद में आयोजित किया जाएगा।