पौड़ी। जनपदवासियों को विकास रथ सरकार की नीतियों व विकास योजनाओं के लाभ गिनाएगा। जनपद पौड़ी के 15 स्थानों पर यात्रा के दौरान नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। रथ में शामिल एलईडी वाहनों में सरकार की जनकल्याकारी नीतियों पर फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी। विकास रथ ने 10 फरवरी को जनपद में प्रवेश कर लिया है, जो 13 फरवरी को रिखणीखाल और सतपुली, 14 को चौबट्टाखाल, 15 पोखड़ा, 16 को धुमाकोट, नैनीडांडा व बीरोंखाल पहुंचेगा। रथ यात्रा 17 फरवरी को थलीसैंण व पाबौ, 18 को जिला मुख्यालय पौड़ी और कोट, 19 फरवरी को कल्जीखाल, खिर्सू और 20 फरवरी को श्रीनगर में संपन्न होगी।