फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वहीं मुख्यालय में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से भी विरत रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यालय पौड़ी में अपर बाजार से रैली निकालकर अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगों के समाधान की पुरजोर आवाज उठाई। इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आशीष जदली ने कहा कि सरकार ने मांगों के समाधान को लेकर पहल भी की, लेकिन अभी भी अधिवक्ताओं की अनेक मांगें हैं, जिनका समाधान नहीं हो पाया है। संघ ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ भवन, बैठने की व्यवस्था, ई-लाइब्रेरी, शौचालय, मुफ्त इंटरनेट सेवा, नए अधिवक्ताओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये दिए जाने, 50 लाख का बीमा कवर, ट्रिब्यूनल्स आदि में अधिवक्ताओं की नियुक्त आदि मांगों के समाधान की गुहार लगाई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष महेंद्र असवाल, राधा मोहन बहुगुणा, प्रेम बल्लभ पंत, पूरण सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह, मुकेश नौटियाल, विजयपाल सिंह, दयानंद भट्ट, दिनेश गैरोला, महावीर रावत, आमोद नैथानी, अतुल पोखरियाल, टीपी उपाध्याय, कुसुम नेगी, रश्मि रावत, ममता व लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें