फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्तिनगर में कूड़ा निस्तारण के लिए बनेगा हाईटैक ट्रेचिंग ग्राउंड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कीर्तिनगर। नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए हाईटेक ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित प्रतीक्षालय अब स्व. इंद्रमणि बडोनी के नाम से जाना जाएगा। साथ ही इस प्रतीक्षालय का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। उक्त सभी प्रस्ताव नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में पास किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को कीर्तिनगर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक 34 प्रस्ताव रखे गए। जिन पर बोर्ड सदस्यों ने चर्चा की। नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाशी देवी ने बताया कि बैठक में चौरास, कीर्तिनगर व श्रीनगर रूट पर सिटी बस संचालन, ढुंडप्रयाग पार्क का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम रखे जाने, नए पुल के समीप प्रतीक्षालय का नाम उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी के नाम पर रखे जाने, थाना मार्ग का नाम स्वतंत्रता सेनानी स्व. बच्चीराम थपलियाल के नाम पर रखे जाने पर सहमति बनी है। नगर पंचायत क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए हाईटेक ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए भी बोर्ड में प्रस्ताव पारित किया गया। जल्द अन्य प्रक्रियाएं पूरी का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में सभासद विकास दुमागा, अजय रावत, दीपा देवी, जगदंबा कुमाई तथा अधिशासी अधिकारी बासुदेव डंगवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें