फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को सांकेतिक कार्य बहिष्कार दूसरे दिन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विद्युत संशोधन विधेयक 2018 के विरोध में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने दूसरे दिन बुधवार को भी कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की 132 केवी विद्युत उप संस्थान में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार श्रम विरोधी विद्युत संशोधन बिल सदन में पेश कर रही है, जो किसी के भी हित में नहीं है। इससे कर्मचारियों को भी नुकसान झेलना पड़ेगा। इस दौरान मोर्चे के मंडलीय अध्यक्ष डीपी डोभाल, आरपी नौटियाल, नंदकिशोर कुकशाल, संविदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जगतराम भट्ट, प्रवीन शाह, गिरीश बंगवाल, मातबर बिष्ट, मुन्नी राणा, नरेंद्र सिंह व राजेश भंडारी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें