फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए श्रीनगर में रिफ्रेशर शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। वाहन चालकों को लाइसेंस नवीनीकरण के लिए अब आईडीटीआर झांझरा देहरादून के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके लिए टैक्सी/ मैक्सी पर्वतीय महासंघ की पहल पर गढ़वाल मंडल के वाहन चालकों के लाइसेंस नवीनीकरण के लिए 12 व 13 जनवरी को श्रीनगर में रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया जाएगा। संघ के सचिव महावीर बहुगुणा ने बताया कि लाइट वाहन चालकों के लिए प्रशिक्षण की अवधि एक दिन व हैवी वाहन चालकों को लाइसेंस नवीनीकरण के लिए दो दिन का रिफ्रेशर कोर्स करना होगा। बताया कि जिन वाहन चालकों के लाइसेंस दिसंबर 2019 में नवीनीकरण होने हैं, वह भी इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर सकते है। क्योंकि प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की अवधि एक साल तक मान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें