फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा जिला पंचायत सदस्य के लिए भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला पंचायत सीट डोभ-श्रीकोट के उप चुनाव में दो उम्मीदवारों रेखा देवी व कुसुम नेगी के भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार (आज) को होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल भट्ट ने बताया कि सुबह आठ बजे से होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पौड़ी में मतगणना की तैयारियों को लेकर मास्टर ट्रेनर (जिला पंचायती राज अधिकारी) एमएम खान ने मतगणना में तैनात कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भट्ट ने बताया कि मतगणना के लिए सात टेबिल लगाई गई है, जिनमें 28 कर्मियों को तैनात किया गया है। रेखा देवी व कुसुम नेगी जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव में प्रत्याशी हैं। चुनाव में कम मतदान होने से करीब 10 बजे तक परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें