पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में 17 फरवरी को कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम को लेकर बैठक होगी। सीएमओ डा. आरएस राणा ने बताया कि बैठक में कन्या भ्रूण हत्या को लेकर आंकड़े प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें जिले में कन्या भ्रूण हत्या पर रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर भी चर्चा की जाएगी।