फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाग्नि नियंत्रण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने वनाग्नि सुरक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने पर सभी विभाग तत्परता से कार्य करेंगे। वाहन समेत अन्य उपकरण भी विभागीय अधिकारी अपने ही विभाग से निर्गत करेंगे। वनाग्नि सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अग्निकाल के दौरान वन विभाग के सेटेलाइट फोनों को पुलिस विभाग के डीसीआर से जोड़ने के भी निर्देश दिए गए। डीएम ने सर्वाधिक वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों में आग लगाने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा है। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में पुलिस, राजस्व, युवा कल्याण, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, पेयजल आदि विभागों को अग्निकाल के दौरान अनिवार्य रूप से सहयोग करने को कहा गया। कहा कि अग्निकाल में वन विभाग के साथ अन्य विभाग मानव बल तथा अन्य जरूरी उपकरण स्वयं ही मुहैया करवाएंगे। बैठक में डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र में 15 फरवरी से 15 जून तक का समय अग्निकाल के लिए अति संवेदनशील है। बैठक में एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम सदर केएस नेगी, एसडीएम लैंसडौन कमलेश मेहता व एसडीएम श्रीनगर माया दत्त जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें