फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंगलोर में दिखी उतराखंड की संस्कृति और सभ्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कर्नाटक के बंगलूरू में नेहरू युवा केंद्र की ओर से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ शीर्षक के तहत 15 दिवसीय अंतरराज्यीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तराखंड से नेहरू युवा केंद्र पौड़ी गढ़वाल की 10 सदस्यीय टीम ने प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्तराखंड के युवाओं ने उत्तराखंड की सभ्यता, संस्कृति, वेश-भूषा, खान-पान, गीत-संगीत, कृषि, पौराणिक इतिहास देवभूमि उत्तराखंड में स्थित चारो धामों, मंदिरों के महत्व को कर्नाटक के युवाओं के समक्ष रखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 25 नवंबर को बंगलूरू यूनिवर्सिटी के एनएसएस भवन में किया हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के लोक नृत्य तथा लोक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से देश को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया गया। कर्नाटक के युवा उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़कर प्रभावित हुए और सभी ने गढ़वाली कुमाऊंनी भाषा को सीखने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र पौड़ी से अनूप कुमार के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम में अंकित जुगरान, विनय कुमार, प्रकाश नेगी, धीरज रावत, कृष्णा, शिवानी नेगी, पूजा नेगी, संगीता पटवाल व रचना लिंगवाल ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें