फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में बीएड प्रथम सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्रों ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किए जाने की मांग की। विवि प्रशासन के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव से इंकार करने पर आक्रोशित छात्रों ने विवि गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है विवि प्रशासन ने जिस दौरान उनकी परीक्षा कार्यक्रम तय किया है, उसी दौरान उनकी कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी हैं।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के बीएड पाठ्यक्रम सत्र 2018-20 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं नियमानुसार इस माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होनी थी। विवि की ओर से तय परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 2 मार्च से 9 मार्च तक आयोजित होनी है। इसी दौरान आबकारी विभाग व एसएससी सहित कई अन्य विभागों की प्रतियोगी परीक्षाएं भी है। जिसके लिए बीएड में अध्ययनरत छात्रों ने भी आवेदन किया है। छात्रों का कहना है कि पहले स्वयं गढ़वाल विवि प्रशासन ने परीक्षा आयोजित कराने में देर की और अब जब उनकी प्रतियोगी परीक्षाएं हैं तो उसी दौरान विवि प्रशासन ने भी परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिससे उन्हें या तो प्रतियोगी परीक्षाएं छोड़नी पड़ेगी या फिर बीएड की परीक्षा छोड़नी पड़ रही है। सोमवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने बिड़ला परिसर छात्र संघ उपाध्यक्ष अंकित उछोली व शिवानी पांडे के नेतृत्व में कुलसचिव से वार्ता की। इस दौरान छात्रों ने विवि प्रशासन से बीएड परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग की। वहीं विवि प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव पर असमर्थता जताई है। शिवानी पंाडे ने कहा के कुलसचिव डा. एके झा ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करने में असमर्थता जताई है। प्रशासन ने छात्रों से कहा कि जिन छात्रों की प्रतियोगी परीक्षा है वह विवि प्रशासन को प्रतियोगी परीक्षा के प्रवेश पत्र के साथ इस संबंध में लिखित रूप से सूचित करे। ऐसे छात्रों की परीक्षा बाद में कराई जाएगी। वहीं परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव न किए जाने पर आक्रोशित छात्रों ने विवि गेट के समक्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें