श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने कोटद्वार महाविद्यालय की वर्ष 2016 व 17 की उपाधियां संबंधित महाविद्यालय को भेज दी हैं। उक्त उपाधियां स्नातक स्तर की हैं।
गढ़वाल विवि के उपाधि अनुभाग के अनुभागीय अधिकारी दिगमोहन नेगी ने बताया कि कोटद्वार महाविद्यालय के वर्ष 2016 व 2017 स्नातक स्तर (बीए, बीकाम, बीएससी) की समस्त उपाधियां संबंधित महाविद्यालय को भेज दी गई हैं। उक्त महाविद्यालय के छात्र अपनी उपाधियां वहीं से प्राप्त कर सकते हैं। नेगी ने बताया कि अन्य महाविद्यालयों की उपाधियां भी संबंधित महाविद्यालयों को भेजी जा रही हैं।