फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग में दलालों की मौज, पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। संभागीय परिवहन विभाग पौड़ी में दलालों का बोलबाला है। ये विभाग में लाइसेंस सहित अन्य कार्यों को आने वालों को अपना शिकार बनाते हैं। कोषागार कर्मचारी संगठन ने दलालों की कार्यशैली से परेशान होकर एसएसपी से शिकायत की है। मामले में पुलिस टीम ने दबिश दी, लेकिन पुलिस के हाथ अभी खाली ही हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पौड़ी के विकास खंड मुख्यालय मोटर मार्ग पर संभागीय परिवहन कार्यालय स्थित है। इसके समीप ही मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय भी है। कोषागार कार्यालय के बाहर अक्सर परिवहन विभाग में आने-जाने वालों के वाहन खड़े हो जाते हैं, जिन्हें दलाल शिकार बनाने की फिराक में जुटे रहते हैं। इससे कोषागार आने-जाने वालों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ता है। कोषागार कर्मचारी संगठन के प्रदेश महामंत्री यतिन शाह ने बताया कि परिवहन विभाग के दलालों से कार्यालय के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर की स्थिति में सुधार के लिए एसएसपी पौड़ी को शिकायती पत्र सौंपा गया है। शाह ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व एक कोषागार कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई थी। इसकी जांच भी की जानी चाहिए। एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि कोषागार कर्मचारी संगठन की शिकायत पर परिवहन कार्यालय में दबिश दी गई, लेकिन कोई भी दलाल पुलिस को नहीं मिला। दलाल के कब्जे में आते ही कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एआरटीओ द्वारिका प्रसाद ने कहा कि कार्यालय परिसर में कोई दलाल नहीं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें