फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपिता के खिलाफ फैलाया जा रहा विद्वेष

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर गोली मारने व उनकी हत्या करने वाले के जयकारे लगाने वालों के खिलाफ कांग्रेस ने कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय पौड़ी में जिला कांग्रेस कार्यालय से रैली निकाली गई, जो कांग्रेस के ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष शिवचरण भंडारी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता के जयकारों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। यहां कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष शिवचरण भंडारी व जिला प्रवक्ता संजय डबराल ने कहा कि अलीगढ़ में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शगुन पांडे ने राष्ट्रपिता की तस्वीर पर गोली चलाई। महासभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राष्ट्रपिता के हत्यारे के जयकारों के नारे लगाए, जिससे पूरा देश शर्मसार है। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी व एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह नेे कहा कि राष्ट्रपिता के खिलाफ ट्रॉल गांधी जी नाम से फेसबुक पेज पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं, लेकिन इस तरह के अपराध पर कोई नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर, नगर अध्यक्ष महिला रेखा भंडारी, एसपी रतूड़ी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल विजय दर्शन बिष्ट, युद्धवीर रावत, अनूप कंडारी, संजय नेगी, पदमेंद्र बिष्ट, विनोद नेगी व दिगंबर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें