फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री के लिए नहीं काटने होंगे गढ़वाल विवि प्रशासनिक भवन के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को उपाधि प्रमाण पत्र के लिए विवि प्रशासनिक भवन के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। विवि प्रशासन अब सभी महाविद्यालयों में उपाधि प्रमाण पत्र भेज देगा। छात्रों को संबंधित महाविद्यालयों में ही अपनी उपाधि प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को विवि प्रशासन ने विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली। बैठक में कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने महाविद्यालयों को विवि से समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्यों ने विवि प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। जिस पर महाविद्यालय के प्राचार्यों को निराकरण का आश्वासन दिया गया। कुलसचिव डा. एके झा ने बताया कि अब विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों को डिग्री के लिए विवि के प्रशासनिक भवन नहीं आना होगा। छात्रों की उपाधियां संबंधित महाविद्यालयों को भेज दी जाएंगी। डा. झा ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के 30 दिनों के भीतर मूल्यांकन कराना होगा। जिस पर विवि प्रशासन परीक्षा समाप्त होने के 40 दिनों के भीतर परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। बैठक में परीक्षा विभाग, संबद्धता व वित्त विभाग से संबंधित समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई। बैठक में करीब 35 महाविद्यालयों के प्राचार्य व उनके प्रतिनिधि के अलावा विवि के डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा, मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुगुणा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरसी भट्ट, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें