फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पौड़ी के शौर्य ने जीता गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। रुद्रपुर में 19 से 23 सितंबर को आयोजित 18वीं राज्यस्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप बालक वर्ग अंडर-15 के एकल मुकाबले में पौड़ी के शौर्य पंत ने देहरादून के सक्षम भट्ट को 21-19 और 21-12 अंकों से हराकर गोल्ड जीता। वहीं बालिका वर्ग डबल्स में पीहू नेेगी और एंजल पुरेरा की जोड़ी ने अल्मोड़ा की गायत्री और सतांक्षी को हराया।
विज्ञापन

बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डा. जगदीश नेगी ने बताया कि अंडर 15 बालक वर्ग में पौड़ी जिले ने पहली बार गोल्ड जीता। प्रतियोगिता में शौर्य पंत का शानदार प्रदर्शन रहा। इसके अलावा बालिका वर्ग में पीहू नेगी ने अंडर-10 और अंडर-13 की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। शौर्य के पिता बुद्धि बल्लभ पंत ने कहा कि उनके बेटे ने गोल्ड जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें