पौड़ी/पाबौ। मेसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान मुकेश चंद्र को अध्यक्ष और भक्तिलाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी नगर में अध्यापक/अभिभावक एसोसिएशन की बैठक में पीटीए अध्यक्ष की ओर से कार्यकारिणी को भंग किया गया एवं नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। अरुण रावत अध्यक्ष, केसी जुयाल सचिव एवं गौतम रौथाण को कोषाध्यक्ष चुना गया। दूसरी ओर राजकीय इंटर कॉलेज पाबौ में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। भैरव सिंह गुसाईं को अध्यक्ष, दिनेश चंद्र कोषाध्यक्ष, जबकि सुनीता देवी को उपसचिव चुना गया।