फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी में शुरू हुई विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं औद्योगिक विकास मंत्रालय से चयनित 122 छात्र-छात्राओं ने जीआईसी पौड़ी में अपने मॉडल प्रस्तुत किए। जिला स्तरीय स्पर्धा में जिले के 15 ब्लाकों से छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। मॉडल प्रदर्शनी का एडी माध्यमिक और सीईओ ने भी जायजा लिया। अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल महावीर सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं के मॉडल में भावी वैज्ञानिकों की स्पष्ट छवि नजर आ रही है।
विज्ञापन

मॉडल प्रदर्शनी के संयोजक जीआईसी पौड़ी के प्रधानाचार्य विमल बहुगुणा ने बताया कि केंद्र सरकार विज्ञान एवं औद्योगिक विकास मंत्रालय ने जिले से मौलिक विचारों पर आधारित प्रोजेक्ट आमंत्रित किए। प्रोजेक्ट विज्ञान की विकसित सोच और शोध पर आधारित हैं। जिले के 15 ब्लाकों से 1000 प्रोजेक्ट पेपर पर लिखकर छात्रों ने केंद्र सरकार को भेजे, जिसमें से 153 प्रोजेक्ट चयनित हुए और सरकार ने प्रत्येक छात्र के खाते में मॉडल तैयार करने के लिए 10-10 हजार की धनराशि जमा की। मंगलवार को जीआईसी में छात्र-छात्राओं ने मॉडल प्रस्तुत किए गए हैं। इनमें से 12 मॉडल चयनित होंगे जो राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे। स्पर्धा के निर्णायकों में जीआईसी चरधार के प्रधानाचार्य अर्जुन नेगी, जीआईसी ओजली के प्रवक्ता मंगल सिंह चौहान, नवेंदु नेगी, वहीदुर रहमान सिद्धिकी, दीपक रावत व प्रवक्ता अजय पंवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें