पौड़ी। कफोलस्यूं महोत्सव का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुक्रवार को अगरोड़ा बाजार में समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन स्थानीय कलाकारों ने लोकगीतों, लोकनृत्य प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। आयोजक युवा उत्थान समिति की ओर से समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
अगरोड़ा बाजार में कफोलस्यूं महोत्सव के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक पौड़ी मुकेश कोली ने कहा कि मेलों का आयोजन पहाड़ की लोक सांस्कृतिक विरासत के परिचायक हैं। मिहोत्सव में स्थानीय कलाकार अमित कोली, दिगंबर रावत, राहुल बिष्ट की प्रस्तुति ने मोहा।
महोत्सव में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम, अनन्या बिष्ट द्वितीय व अंजलि तृतीय रही। रंगोली में रापूमावि नानसू प्रथम, इंटर कालेज जखेटी द्वितीय व राउमावि अगरोड़ा तृतीय रहा। मेहंदी में रुचिता प्रथम, शिखा द्वितीय व तानिया तृतीय रही। लोकनृत्य में हिल्ट्रान पब्लिक स्कूल अगरोड़ा प्रथम, रापूमावि नानसू द्वितीय व राजकीय हाईस्कूल अगरोड़ा तृतीय रहा। मांगलगीत प्रतियोगिता में डांग गांव प्रथम, गाड़ का महरगांव द्वितीय व कोलड़ी तृतीय रहा। भाषण में हार्दिक प्रथम, अंशु द्वितीय, समूहगान में संस्कृत विद्यालय प्रथम, इंटर कालेज जखेटी द्वितीय रहा। म्यूजिकल चेयर बालक वर्ग में प्रियांशु बालिका वर्ग में रिया, महिला वर्ग में कलावती ने बाजी मारी। रापूमावि नानसू व राउमावि अगरोड़ा को नुक्कड़ नाटक, हिल्ट्रान पब्लिक स्कूल को फैंसी ड्रेस, पांडव नृत्य में महेंद्र व साथी, गढ़वाली गीत में वीरेंद्र गुर्साइं, कविता पाठ में समीर रावत, हिंदी गीत में गुंजन गुर्साइं, आकृति बिष्ट, सुशांत व डॉली को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। शौर्य चक्र विजेता दरबान सिंह रावत को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गौरव रावत, उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, सचिव नागेश नेगी, प्रेम सिंह, संजय रावत आदि मौजूद रहे।