फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: 10 मांगें लंबित, अब ब्लॉक मुख्यालय पर ताला जड़ेंगे प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दस सूत्री मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रधान संगठन विकासखंड खिर्सू ने आंदोलन की चेतावनी है। संगठन ने 16 सितंबर को सुबह 10 बजे से विकासखंड मुख्यालय खिर्सू में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। प्रधानों ने मुख्यमंत्री से लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी ने 14 सितंबर को जिलाधिकारी पौड़ी को पत्र भेजकर प्रधान संगठन के प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि प्रधान संगठन विकासखंड खिर्सू के अध्यक्ष समेत 17 ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन ब्लॉक कार्यालय में सौंपा है। प्रधान संगठन का कहना है कि लंबे समय से 10 सूत्री मांगों को उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक इनका समाधान नहीं हो पाया है। लगातार मांग उठाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्राम प्रधानों में नाराजगी है। इसी के विरोध में अब 16 सितंबर को ब्लॉक मुख्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संगठन अध्यक्ष धीरेंद्र नेगी, सौरव गोदियाल, अमित कंडारी, हुकुम सिंह रावत, कुलदीप सिंह गुसाईं, अंजू देवी, अभिषेक घिल्डियाल, अमित बिष्ट, रोशनी देवी, बबली देवी, मस्तान सिंह, जितेंद्र समेत अन्य ग्राम प्रधान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें