फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रहा है आपदा में हुई मौतों का आंकड़ा

Sun, 23 Jun 2013 10:59 AM IST
उत्तरकाशी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने आपदा से जिले में अभी तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि की है। सुक्की नीचे गोलमू की उडार वाले चट्टानी हिस्से को पार करते समय भी कई लोगों के भागीरथी में गिरकर काल के गाल में समाने की पुष्टि प्रत्यक्षदर्शी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

आपदा में डुंडा प्रखंड के उडरी गांव में मकान पर मलबा गिरने से चार लोगों की मौत हुई थी। झाला में एक बकरी पालक की भी मलबे में दफन होने से मौत हुई। आपदा में रास्ते तबाह होने से जगह-जगह फंसे कुछ हृदयरोग के यात्री भी इन हालात को झेल नहीं पाए।

हार्टअटैक से काल के गाल में समा गए
ऐसे में चार तीर्थयात्री हार्टअटैक से काल के गाल में समा गए। मोरी में भी एक महिला के नदी में बहने की सूचना है। सबसे ज्यादा विकट स्थिति गंगोत्री की ओर से पैदल पहाड़ी पगडंडियां पार कर उत्तरकाशी आने वाले यात्रियों की है। सुक्की से नीचे गोलमू की उडार में गंगोत्री हाईवे का करीब तीन सौ मीटर हिस्सा पूरी तरह तबाह है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस हिस्से में पैर फिसलने से बंगाल की एक पर्यटक युवती समेत आधा दर्जन लोग भागीरथी में समा चुके हैं। यहां खतरनाक रास्ता पार करवाने के लिए सेना व आईटीबीपी के जवान तो दूर पुलिस के जवान तक तैनात नहीं किए गए हैं।

हेलीकाप्टर से निकाले 550 यात्री
अतिवृष्टि में गंगोत्री हाईवे कई जगह तबाह होने के कारण यात्रा मार्ग पर फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना का आपरेशन मर्सी मिशन दिन भर चलता रहा।

पांच एमआई17 तथा एक आर्मी के हैलीकॉप्टर की मदद से शनिवार को हर्षिल, भटवाड़ी व मनेरी से कुल 550 तीर्थयात्रियों को निकालकर चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी तक पहुंचाया गया। यात्रियों को बहुउद्देशीय सी-130 जे हक्यूलिस विमान से दिल्ली तथा सरसावा एयरबेस तक छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें