टिहरी झील का जल स्तर भी अब स्थिर होने लगा है। इसके साथ ही पिछले एक पखवाडे़ से ऊफनाई भिलंगना और भागीरथी नदी अब शांत होने लगी है। पिछले चार दिनों में भागीरथी और भिलंगना के जल स्तर में 284.98 क्यूमेक्स की कमी आई है।
बांध से 900 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा
शनिवार को झील का जल स्तर 818.50 आरएल मीटर पहुंच गया। बांध से 900 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। टीएचडीसी के एजीएम यूके ठाकुर ने बताया कि भागीरथी से 310.90 क्यूमेक्स तथा भिलंगना से 255.12 क्यूमेक्स पानी आ रहा है। झील के जल स्तर को स्थिर बनाए रखने के लिए कुल 900 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा। स्पिलवे से 400 क्यूमेक्स और झील से 500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें