नैनीताल। सीआईएससीई (काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) की ओर से यहां तीन दिवसीय सेंट जोसेफ काॅलेज में जोनल बाक्सिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें कानपुर, लखनऊ, बनारस, इलाहाबाद आदि शहरों की सात टीमें भाग ले रहीं हैं। इनमें अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 18 के तहत बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे।
रविवार को विद्यालय में प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य ब्रदर हेक्टर पिंटो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। विजेता भविष्य में और बेहतर करें तथा पराजित अपनी गल्तियों से सबक लेकर और बड़ा लक्ष्य तय करें।
अंडर 14 के बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान सेंट जोसेफ के शिवांश ने लखनऊ के लकी को पराजित किया। यहीं के वैभव ने लोकेश (मेरठ), नकुल (मेरठ) ने निखिल दुबे (कानपुर), अदित्य (कानपुर) ने स्वरित मिश्रा (लखनऊ), अर्नव (लखनऊ) ने नारायण (कानपुर) को पराजित किया। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में रफत (लखनऊ) ने सांजवी (कानपुर), शुभी त्रिवेदी (लखनऊ) ने दिशिका (मेरठ), प्रशंशा वर्मा (कानपुर) ने वैष्णवी पांडे (लखनऊ), मानसी शर्मा (लखनऊ) ने अंशिका सिंह (कानपुर), जारा नियाज (लखनऊ) ने खुशी (मेरठ) को पराजित किया।
अंडर 14 बालिका सेमीफाइनल मुकाबले में मरयम फातिमा (लखनऊ) ने सिद्धि (कानपुर), कृति पांडे (कानपुर) ने अनिका गोयल (कानपुर), एश्वर्या (लखनऊ) ने आयशा (कानपुर) को पराजित किया। निर्णायक पुष्पा कार्की, पंकज कुमार, भुवन तिवारी, अजय कुमार, प्रकाश शर्मा, पुष्पा दर्मवाल, मान सिंह, आरएस भाटिया, तुषार जयसवाल, विमला रावत रहे। इस दौरान बाक्सिंग फैडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष मुखर्जी निर्वाण, गोपाल खोलिया, नवीन टम्टा, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद