किच्छा। रविवार को इंदिरा गांधी खेल मैदान में विद्या भारती की जिला स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच संकुलों के 115 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और मेडल प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संभाग निरीक्षक मंगत लोस्टा, विद्यालय के व्यवस्थापक पवन कुमार चोपड़ा, प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र और संयोजक देव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित व मशाल जलाकर किया। ,खिलाड़ियों ने 100, 200, 400 और 600 मीटर की दौड़ में भागीदारी की। कुश्ती, बैडमिंटन, ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक और गोला फेंक में भी अपना दमखम दिखाया। युग सिंह राणा, दिव्या कुमारी, निहाल, मनीष, लक्षिता ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहां खीम सिंह, देवकी नंदन, विक्रम सिंह, गौरी दत्त जुकड़िया, निताई मण्डल, मृत्युंजय मण्डल आदि रहे।