फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नौकरी का विज्ञापन देखकर झांसे में फंसा युवक, आठ हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। ठग अब नौकरी के नाम पर भी ठगने लगे हैं। ठग बड़े न्यूज पेपर में नौकरी के विज्ञापन दे रहे हैं। इसके बाद आवेदन, पेपर, इंटरव्यू के नाम पर बेरोजगारों को ठग रहे हैं। ऐसा ही मामला मुखानी थाना क्षेत्र में आया है। ठग ने नौकरी के नाम पर एक बेरोजगार युवक से आठ हजार रुपये खातों में डलवा लिए। युवक के पिता ने मुखानी थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कमलुवागांजा के गिरिजा विहार निवासी किशोर शास्त्री ने पुलिस दी तहरीर में कहा कि 24 मई, 11 जुलाई और 12 जुलाई को उसने एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में दिल्ली स्थित एक सिक्योरिटी कंपनी का विज्ञापन देखा था। इसमें सुरक्षा गार्ड और ऑफिस सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। युवक ने इसके लिए आवेदन किया। युवक को भर्ती होने पर तीन दिन की ट्रेनिंग के बाद हल्द्वानी स्थित बैंक शाखा में तैनाती का झांसा दिया। इसके बाद युवक से 28 जून को 550, एक जुलाई को 1000 और तीन जुलाई को 6700 रुपये विभिन्न बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद 10500 रुपये की डिमांड फिर की गई। इस पर युवक को खुद से ठगी का पता चला। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मामले को साइबर सेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें