भवाली में रिइसाक्लिंग प्लांट के पास धरने में बैठीं ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट। संवाद
भवाली। सैनिटोरियम से सिरोड़ी-भवाली गांव की सड़क पर रिसाइक्लिंग प्लांट के पास मलबा आने से बाजार से घर जा रहीं ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट स्कूटी रपटने से गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद नाराज प्रधान घायल हालत में प्लांट के पास ही वाहनों के आगे दो घंटे तक धरने पर बैठी रहीं। सूचना पर ईओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे।
ग्राम प्रधान ने कहा कि पूर्व में भी कई लोग सड़क पर आए मलबे के चलते चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को सूचना देने के बाद भी मलबा नहीं हटाया गया। सोमवार को वह रोज की तरह बच्चों को स्कूल से ला रही थीं कि प्लांट के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। इस पर ईओ ने मशीन से सड़क से मलबा हटवाकर मार्ग को साफ कराया। प्रधान ने कहा कि अगर भविष्य में इसी तरह सड़क पर मलबा बिखरा दिखा तो वह ग्रामीणों को साथ लेकर प्लांट के पास आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। संवाद