रामनगर (नैनीताल)। रामनगर क्षेत्र के पूछड़ी में एक युवक को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। गोली युवक के सीधे पैर में लगी है जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आजम खान (23) पुत्र अफसर अली जसपुर खुर्द काशीपुर का रहने वाला है। बुधवार शाम वह पूछड़ी में अपने दोस्त से मिलने आया था। देर शाम संदिग्ध हालात में उसके पैर में गोली लग गई जो आरपार हो गई। युवक के दोस्त उसे आननफानन में एक निजी अस्पताल में ले गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी परर एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।