फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में देर रात गोली मारकर युवक की हत्या

Wed, 29 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। कोसी बैराज के पास एक युवक का शव कार में मिला। युवक की हत्या की गई है। अभी तक युवक को दो गोली लगने की सूचना है। हत्या करने वालों की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। मृत युवक खनन का कारोबारी बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिकहेमंत फर्त्याल (32) पुत्र देव सिंह गजपुर छोई अपने चार साथियों के साथ रामनगर आया था।
विज्ञापन


इन पांचों लोगों ने रामनगर में शराब पी। शराब पीने के बाद देर रात करीब ग्यारह बजे तीन लोग मोटर साइकिल से अपने घर चले गए। जबकि एक अन्य को हेमंत अपनी कार से उसके घर छोड़ आया था। लेकिन वापसी में वह घर नहीं पहुंचा। कोसी बैराज के पास कार के भीतर ही उसकी लाश मिली। पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे अस्पताल लाया गया।

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बलजीत सिंह भाकुनी का कहना है कि युवक को अभी दो गोली लगे होने की संभावना है। पोस्टमार्टम के बाद ही युवक को कितनी गोलियां मारी गई हैं। इसकी पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने उसके चारों साथियों सोनू अधिकारी, चंदन मेहता, बालम सिंह और एक अन्य (नाम पता नहीं) को पूछताछ के लिए कोतवाली में बुलाया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अभी हत्या के कारणों और हत्यारों का कोई पता नही चल पाया है। देर रात बारह बजे अस्पताल में भारी भीड़ एकत्रित थी। पुलिस का कहना है कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें