फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। रेलवे स्टेशन की जीआरपी चौकी के पास एक खंडहर में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। कपड़ों में मिले नंबर से युवक की पहचान मुरादाबाद के युवक के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय घाट में युवक की अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले लोगों ने एक युवक का शव पेड़ पर लटका देखा। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना जीआरपी चौकी रेलवे स्टेशन रामनगर को दी। जीआरपी और कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा। युवक की टी-शर्ट में शिवपूजन हलवाई का नंबर लिखा था। इस आधार पर युवक की पहचान मोहित (22) निवासी पीएसी ग्राउंड सिविल लाइन मुरादाबाद के रूप में हुई। सूचना पर रामनगर पहुंचे पिता मनीष कुमार ने बताया कि मोहित बीएससी में फेल हो गया था। इसके बाद से वह डिप्रेशन में रहता था। इस बीच वह मानसिक रूप से भी कमजोर हो गया। दो दिन पहले काम पर जाने की बात कहकर वह घर से चला गया। परिजनों ने मामले में किसी पर शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के युवक का अंतिम संस्कार रामनगर के श्मशान घाट पर ही कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें