फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम के सामने युवक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर के ढिकुली गांव में सिंचाई विभाग की नहर पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए शुक्रवार को टीम पहुंची। टीम ने जैसे ही नापजोख शुरू की तभी एक युवक मौके पर पहुंचा और अचानक उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। इस पर टीम को बैरंग लौटना पड़ा। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

लंबे समय से ग्राम ढिकुली में सिंचाई विभाग के बरसाती नाले पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। यह मामला एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। बीते दिनों हुई सुनवाई में एसडीएम कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे जिस पर सिंचाई विभाग की टीम गुरुवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, लेकिन टीम को बैरंग लौटना पड़ा था।
इसके बाद टीम शुक्रवार को पुलिस बल के साथ दोबारा अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। टीम ने मौके पर नापजोख शुरू की तभी एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालते हुए आग लगाने का प्रयास किया। इस पर अतिक्रमण हटाने गई टीम में खलबली मच गई और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से उसे हिरासत में लिया।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध नहीं होने से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में युवक को हिरासत में लेकर उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें