फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में युवाओं की भागीदारी की जरूरत : नेगी

Thu, 19 Feb 2026 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
हल्द्वानी, पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में पहुंचे यूकेडी आशीष नेगी। अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। युवाओं को अब राजनीति में भागीदारी करने की जरूरत है। युवाओं की ताकत के बल पर उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। यह बात उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आशीष नेगी ने कही। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पहले राज्य बनाने की लड़ाई लड़ी थी और अब बचाने की बारी है।
विज्ञापन


नेगी कुमाऊं क्रांति यात्रा संवाद के तीसरे दिन बुधवार को हीरानगर पर्वतीय उत्थान मंच में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जोशीले अंदाज में उत्तराखंड की बेरोजगारी, पलायन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियां और मूल निवासियों को अधिकार दिलाने की आवाज उठाई। स्पष्ट किया कि यूकेडी युवाओं के बल पर प्रदेश में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी लें और उसे मजबूत बनाने के लिए काम करें।
केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनजागरण और आत्मसम्मान की मुहिम है जो गांव-गांव तक लोगों को संगठन की विचारधारा और संघर्ष से अवगत कराएगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, हरीश मेवाड़ी, केंद्रीय महामंत्री सुशीला उनियाल, हरीश मेवाड़ी, भुवन सिंह बिष्ट, नीरज बिष्ट, गौरव जोशी, चंदन लोधियाल, श्याम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें