हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल युवक की एसटीएच में इलाज के दौरान मंगलवार शाम मौत हो गई। युवक को टक्कर मारने वाले वाहन का पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है। ऊधमसिंह नगर के लंगड़ामाजा गदरपुर निवासी राजेंद्र सिंह (20) पुत्र प्रेम सिंह 25 नवंबर को बाइक से अपनी बुआ के घर बाजपुर जा रहा था। बेरियादौलत के समीप एक अज्ञात वाहन ने बाइकसवार राजेंद्र को टक्कर मार दी। परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मेडिकल चौकी के उपनिरीक्षक महेश चंद ने बताया कि युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।