फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बस में हल्द्वानी जा रहे युवक की भवाली में मौत

Sat, 06 Jan 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
सीने में तेज दर्द होने पर सवारियों ने बस रुकवाकर पहुंचाया अस्पतालसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भवाली (नैनीताल)। केमू बस से शुक्रवार शाम बागेश्वर से हल्द्वानी जा रहा एक युवक भवाली पहुंचने पर स्वास्थ्य बिगड़ गया। बस में सवार यात्रियों ने 108 को फोन कर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली भिजवाया जहां युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह (30) निवासी बागेश्वर शुक्रवार को केमू बस से हल्द्वानी जा रहा था। भवाली के सेनिटोरियम भूमियाधार के बीच बलवीर के सीने में अचानक दर्द हुआ। आनन फानन लोगों ने बस रुकवाकर 108 एबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस से बलवीर को सीएचसी भवाली पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई थी। हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें