फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सूरी गांव के युवक की दुबई में संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 07 Oct 2023 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। ताड़ीखेत ब्लॉक के सूरी गांव निवासी आंनद सिंह परिहार की दो अक्तूबर को दुबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आनंद के साथियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। घटना के चार दिन बीतने के बाद भी आनंद का शव भारत नहीं पहुंचने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आनंद का शव वापस गांव लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गरमपानी निवासी संतोष सिंह ने बताया कि उनके मामा दुबई स्थित एक होटल में काम करते थे। दो अक्तूबर को वह रोज की तरह होटल में काम करके अपने कमरे पर जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने आनंद के साथ लूटपाट के बाद उनकी हत्या का अंदेशा जताया है। भांजे ने बताया कि मामा की पत्नी और बच्चे बंग्लुरू में रहते हैं। संतोष ने बताया कि दुबई पुलिस की ओर शव कब्जे में लिया गया है। सोमवार को शव भारत भेजने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें