फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाजार रोग से हल्द्वानी में उपचार के दौरान युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कालाजार (तेज बुखार आना) रोग से पीड़ित पिथौरागढ़ निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। 32 वर्षीय युवक 30 अगस्त से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती था। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि मरीज तेज बुखार से पीड़ित था और खून की कमी काफी ज्यादा थी। गर्म इलाके में पाए जाने वाली कालाजार नाम की बीमारी अब पहाड़ों के ठंडे इलाके में भी रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। कालाजार लेबोटोमस बी नाम की मक्खी के काटने से होता है जोकि ज्यादातर गर्म इलाकों में पाई जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें