फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नीट पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Tue, 26 May 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नीट पेपर लीक मामले में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार देर शाम युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुमित लोहनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लखनपुर चुंगी से मशाल रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नीट पेपर लीक मामले के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। घोटाले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। इस दौरान सचिन कुमार आर्य, विकास कुमार आर्य, दीपक रावत, अमित कुमार, विजय बिष्ट, नितिन साह, तनुज दुर्गापाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें