रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में मंगलवार से हाथी गणना का कार्य शुरू होगा। पार्क की 72 बीटों में पांच दिनों तक गिनती का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर पार्क प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सीटीआर में बाघों के साथ हाथियों की भी गणना कराई जाती है। वर्ष 2015 की गणना में यहां 850 हाथियों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। 2020 में हुई गणना में 1226 हाथी दर्ज किए गए थे। पार्क के वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि हाथियों की गणना मंगलवार से कराई जाएगी। 150 से अधिक वनकर्मी गिनती का कार्य करेंगे।